सोमवार, 29 मई 2017

कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के विरोध करने के लिए गौहत्या शुरू की -


केरल के युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीती शनिवार 27 मई, 2017 को कन्नूर में सार्वजनिक गोहत्या कर गौमांस खाने का पार्टी आयोजन किया। कांग्रेसियों की यह कृत्य जिसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है। भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय ने नए नियम के तहत देश के किसी भी पशु बाजार में कत्लखाने के लिए मवेशियों की खरीद बिक्री पर रोक लगा दिया है। केंद्र सरकार गौमांस तथा तस्करी को रोकने के लिए हो सकता किया है। क्योंकि गाय हजारों वर्षों से हिंदुओं मान्यताओं में पूजनीय माना जाता है। गाय पशु नही बल्कि हमारे अर्थ व्यवस्था का अंग रहा है। गाय जन्म से लेकर अपनी मौत तक दुध, गोबर, मूत्र तथा मृत्यु के बाद भी मानव के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसलिए गाय को एक पशु नही, एक माता के रूप में मान्यता है। लेकिन भारत में मुगलों के आगमन के बाद हिंदुओं की धर्मान्तरण के गौहत्या कर मांस भक्षण शुरू हुआ। इसके पूर्व धार्मिक भावना के कारण गौ हत्या अपराध ही माना जाता रहा है।

ऐसा लग रहा है कि मोदी सरकार की लोकप्रियता से विपक्ष इतना डरा हुआ है कि विरोध करने के लिए कांग्रेस ने वह किया जिसका चारों तरफ विरोध किया जा रहा है। केरल पुलिस ने गो हत्या और इसकी ब्रिकी करने वाले 16 युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कन्नूर में  गो हत्या कर बीफ खाने की पार्टी आयोजन किया और इसके मीट को आसपास के लोगों में बांटा। पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि जिस जानवर का वध किया गया उसे एक टेंपो में लादकर लाया गया था जो कि नियम का उल्लंघन है।

कांग्रेस ने पहले तो कहा कि वे पार्टी से जुड़े लोग नही है। लेकिन भाजपा नेता के द्वारा जारी किया गया वीडियो है जिसमें वहाँ के युवा कांग्रेस के लोग झंडे और नारेबाजी करते हुए दिख रहे हैं। चारों तरफ से विरोध के बाद कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाल दिया है। इससे कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी ने इसकी निंदा की है। उनके ट्विटर के जरिए घटना पर अपना विरोध जताया। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, ‘कल केरल में जो भी हुआ उसका उसे मैं बिल्कुल भी स्वीकार नहीं सकता और ना ही कांग्रेस पार्टी इसे स्वीकारती है। मैं इस घटना का पुरजोर विरोध करता हूं।ये ट्वीट कांग्रेस उपाध्यक्ष ने 28 मई (2017) को किया था। लेकिन बहुसंख्यकों में गौ हत्या पर कांग्रेसियों कों दोषी मान रहा है। कांग्रेस ने गाय नहीं काटी बल्कि 100 करोड़ हिन्दुओं को चुनौती दी है, 100 करोड़ हिन्दुओं की भावनाओं को भड़काने का काम किया है

केंद्र सरकार की नई अधिसूचना के अनुसार पशु (गाय, बैल, भैंस, ऊंट) को बाजार में लाकर इनकी हत्या किए जाने के इरादे खरीद ब्रिकी पर रोक लगा दी है। 23 मार्च को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार धार्मिक उद्देश्यों के लिए जानवरों की हत्या किए जाने पर रोक लगाई गई है।