मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

जी पी सी जाँच क्यों जरुरी है ....

जी पी सी जाँच क्यों जरुरी है ....
   पहले हमें जानना होगा की क्या है संयुक्त संसदीय जाँच समिति,
    यह संसद की वह समिति जिसमे सभी दलों के सामान भागीदारी होता  है | संयुक्त संसदीय जाँच समिति  को यह अधिकार है की वह किसी भी व्यक्ति, संस्था या किसी पक्ष को बुला सकती है | जिसको लेकर संयुक्त संसदीय जाँच समिति  का गठन हुआ है | संयुक्त संसदीय जाँच समिति  के समक्ष पेश नहीं होता  है तो यह  संसद की अवमानना का उल्लघंन माना जायगा | संयुक्त संसदीय जाँच समिति  संबधित व्यक्ति संस्था से बाबत लिखित या मैाखिक जबाब या फिर दोनों माँग सकती है |
     अभी जिस प्रकार का भ्रष्टाचार हुआ उसके लिए संयुक्त संसदीय जाँच समिति  माँग विपक्ष कर रहा है | इसी के लिए संयुक्त संसदीय जाँच समिति जाँच जरुरी है | इस से पहले भी कई बार जपक जाँच हो चूका है | मुझे लगता है विपक्ष की बात में दम  है | जैसे आई पी एल घोटाला अब तक  स्थिति अस्पष्ट है | न तो गिरफ्तारी हुई न ही जाँच की कोई बात हो रही है , हुआ तो केवल एक मंत्री का स्तीफा बस और कुछ नहीं .....
        अब २ जी घोटाला ,राष्ट्र मंडल ,आदर्श सोसायटी आदि अनेक घोटाले पर घोटाला और एक एक अनेक बी इ घोटाला की खबर आरही है | देश के सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस का बुरा हाल है एक वह अपने लड़ाई से गुजर  रही है | उनके एक तो नेता भ्रष्ट दूसरा अदुनी गुटबाजी वहाँ एक ही नेता है कहा कहा जायेगे और क्या क्या करेगा...
     अपने देश एक दो करोड़ का अब घोटाला नहीं माना जाता है क्यों की राष्ट्र मंडल में ७५००० ,तथा २ जी में १८३००० करोड़ का घोटाला और पता नहीं कितने  घोटाले निकलेगे | जितना भी घोटाला हुआ उसमे सबसे ज्यादा है | कहा जा है अपने बजट में जो घाटा को पूरा किया जा सकता  है | मुख्य बात यह की जाँच कौन करेगा |कांग्रेस यह चाहती है की वह  सी बी ई  से जाँच करा जाया | जिसमे हेरा फेरी कर सके ,यह कैसे होगा  | तो हमें जानना चाहिए की अब तक  आई पी ल  घोटाला क्या हुआ है, केंदीय जाँच एजेंसी छापा मार रही है और देश की जनता को गुमराह कर रही है | इस भ्रष्टाचार में हजारों करोड़ का गबन हुआ तथा ये लोग बहुत ताकतवर लोगो तक पहुचने में विफल होगे | चोर चोर मोसेरे भाई जो जाँच करने वाली एजेंसी जैसे सी बी आई की निगरानी मुख्य सतर्कता आयुक्त की करेगे |
      मुख्य सतर्कता आयुक्त थामस को सरकार ने नियुक्त किया गया है | जिस पर सुप्रीमकोर्ट ने सरकार को फटकर लगया | थामस एक विवादास्पद आई ए एस अधिकारी जिन पर केरल में भ्रष्टाचार के मामला चल रहा है | एक  महाभ्रष्ट  अधिकारी है जिस पर शायद मुकदमा चल रहा है | जब २ जी  हुआ तो थामस संचार सचिव थे | जो व्यक्ति  जिस घोटाला में शामिल है वह सी बी आई उस को जाँच की रिपोर्ट करेगी | इस सब कारण से  सुप्रीमकोर्ट को पुछना पड़ा की थामस के रहते सीबी आई कैसे कार्य कर सकती  है | उसी प्रकार से खेल घोटाला में ७०००० करोड से ज्यादा हुआ है जाँच पूरी तरह  से गैरजिम्मेदार पूर्वक हो कर केवल एक दो लोग पर तथा १६०० करोड पर हो रहा है |
     भ्रष्टाचार के जाँच के अलावा केंदीय जाँच एजेंसी  ऐसी  हो की जैसे  निष्पक्षता और निर्भीक बनाया तथा किसी प्रकार की जाँच होने लोगो द्वारा किसी प्रकार का संदेह न हो  | ऐसा तभी होगा जब एक ईमानदार सरकार हो ,लेकिन वर्तमान सरकार से यह उम्मीद नहीं है | मनमोहनसिंह कह रहे है की मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं है तो जे पी सी जाँच क्यों नहीं करवाते ?क्यों १० की ओर देखते हो इस लिए विपक्ष की माँग जायज लग रहा है |
        

गुरुवार, 16 दिसंबर 2010

16 दिसंबर यानी विजय दिवस , 16 दिसंबर, 1971 को भारत ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा ......

            
             


भारत की स्वत्रंतता की आन्दोलन ने ब्रिटिश सरकार को हिला दिया द्वतीय विश्वयुद्ध में अंग्रेजों की बुरी तरह से हार के बाद अब उन्हें भारत में शासन करना कठिन हो गया अत भारत को 200 वर्षो की परतंत्रता से ब्रिटिश सरकार मुक्त करना चाहती थी लेकिन भारत की सत्ता किसे दिया जाये, उस समय कांग्रेस देश में सबसे बड़ी पार्टी थी। इस सन्दर्भ में अंग्रेजों ने एक चाल चली भारत की दो समुदाय में विभाजन किया जाये। उस समय मुस्लिम लीग के नेता मोहम्मद अली जिन्ना के तरफ से मुसलमानों के लिए अलग देश पाकिस्तान की माँग को समर्थन करना शुरू किया क्योंकि भारत में हिदू और मुस्लिम दो अधिक जनसँख्या वाले समुदाय रहते थे। 1947 में अंग्रेजों की यह चाल सफल रहा मोहम्मद अली जिन्ना की माँग पर आबादी के अनुसार मुस्लिम बहुमत वाले क्षेत्र को पाकिस्तान देश तथा हिन्दू बहुल को भारत बना दिया लेकिन पाकिस्तान दो हिस्सों में शुरू से ही बंट गया था        

ब्रिटिश पार्लियामेंट में भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के तहत भारतवर्ष का जनसंख्या के अनुसार से  हिन्दू और मुस्लिम द्विराष्ट्र सिध्दांत के आधार पर विभाजन किया जाना तय हुआ। अतः भारत देश हिन्दूओ के लिए तथा नया देश पाकिस्तान में मुस्लिमों के लिए दो देश में विभाजन किया गया था, पहला भारत बना दूसरा पाकिस्तान बना। पाकिस्तान के गठन के समय भारत के पश्चिमी क्षेत्र में सिंधीपठानबलोचपंजाब और पश्तूनी थी, इसे पश्चिम पाकिस्तान कहा जाता था। जबकि भारत के पूर्व हिस्से में बंगाली बोलने वालों का बहुमत था, इसे पूर्व पाकिस्तान कहा जाता था। पूरबी पाकिस्तान भाग में राजनैतिक चेतना की कभी कमी नहीं रही लेकिन पूर्वी हिस्सा पाकिस्तान की सत्ता में कभी भी उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिल सकाहमेशा राजनीतिक रूप से उपेक्षित रहा। यहाँ तक की सभी को उर्दू पढ़ना, लिखना और बोलने का आदेश दिया गया था। बंगाली भाषा की उपेक्षा को लेकर पूर्वी पाकिस्तान में भारी विरोध हो रहा था इससे पूर्वी पाकिस्तान के लोगों में जबर्दस्त नाराजगी थी। इसी नाराजगी के परिणाम स्वरुप उस समय 1969 में पूर्व पाकिस्तान के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने अवामी लीग का गठन किया और पाकिस्तान के अंदर ही स्वायत्तता की मांग की। 1970 में हुए आम चुनाव में पूर्वी क्षेत्र में शेख की पार्टी ने जबर्दस्त विजय हासिल की उनके दल ने पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में बहुमत भी हासिल किया। लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के बजाय तत्कालीन राष्ट्रपति याहिया खान ने शेख मुजीबुर्रहमान को  जेल में डाल दिया गया। यहीं से 1971 में पाकिस्तान के विभाजन की नींव रखी गई। 

पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली बोलने वाले पर अत्याचार किया जाने लगा। बंगाली भाषी लोगों को पकड़कर जेल भेजना तथा गोली मार का 3 लाख लोगों का नरसंहार किया जाने लगा। उनकी महिलाओं के साथ तो सबसे बुरा बर्ताव किया गया, महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या किया गया खासकर हिन्दुओं के साथ तो बहुत ही जघन्य अपराध किया गया था। यह सब पाकिस्तानी सेना और वहाँ की पुलिस कर रही थीं। 25 मार्च 1971 को पूर्वी पाकिस्तान के कई हिस्से में जबर्दस्त लगभग 3 लाख लोगों का नरसंहार हो चूका था। इससे पाकिस्तानी सेना में काम कर रहे पूर्वी पाकिस्तान क्षेत्र के निवासियों में जबर्दस्त रोष हुआ और उन्होंने अलग भारत के समर्थन में मुक्तिवाहिनी सेना बना ली। पाकिस्तानी फौज का निरपराधहथियार विहीन लोगों पर भारी अत्याचार जारी रहा। बंगला भाषी लोग अपनी जान बचाने के लिए भारत के पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा में 10 लाख शरणार्थी पहुँचने लगे जिससे भारत की आर्थिक स्थिति खराब होने लगी थी। भारत के तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से लगातार अपील की कि पूर्वी पाकिस्तान की स्थिति सुधारी जाएलेकिन किसी देश ने ध्यान नहीं दिया। जब वहां के विस्थापित लगातार भारत आते रहे तो अप्रैल 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुक्ति वाहिनी को समर्थन देकरबांग्लादेश को आजाद करवाने का निर्णय लिया। 

25 अप्रैल 1971 को प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी ने कैबनेट मीटिंग बुलाई इसमें तत्कालीन थलसेनाध्यक्ष सैम मानिकाशा को भी बुलाया गया था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने थलसेनाध्यक्ष सैम मानिकाशा से पूर्वी पाकिस्तान की हालत से सेना और पुलिस द्वारा हो रहे अत्याचार, जनता पर हिंसा तथा आ रहे पूर्वी पाकिस्तान से शरणार्थी से उपजा समस्या से अवगत कराकर, सैम को पूर्वी पाकिस्तान में भारतीय सेना को दाखिल देने को कहा। थलसेनाध्यक्ष सैम मानिकाशा ने इंदिरा जी को सलाह दिया की यदि तुरंत युद्ध किया गया, तो हमारी हार होगी यदि योजना बनाकर, तैयारी से युद्ध किया गया तो जीत हमारी पक्का होगा। क्योकि भारतीय सेना 10 वर्षो में लगातार तीसरा युद्ध लड़ने के लिए तैयार नहीं है। सैम ने आगे कहा कि अभी लड़ाई शुरू होगी तो जून का महिना आ जायेगा यह महिना बरसात का होता है इस महीने में पूर्वी पाकिस्तान के कई भागों में भारी बरसात से टापू बन जाते है उस समय हमारी वायुसेना भी काम नहीं आयेगी प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी ने सैम मानिकशा की बात समझ गई और उन्होंने निर्देश दिये की भारतीय सेना पुरी तैयारी के साथ जबाबी कार्यवाही करे।भारतीय थलसेनाध्यक्ष सैम मानिकाशा की बात को श्रीमती इंदिरा गाँधी जी ने ठीक से समझा और उन्होंने पूर्वी पाकिस्तान की समस्या को राजनीतिक कूटनीतिक से हल तथा भारतीय सेना हथियारों से लड़ेगी। इंदिरा गाँधी ने अपने मित्र राष्ट्रों के साथ मिलकर पूर्वी पाकिस्तान में हो रहे नरसंहार से अवगत कराया था सोवियत संघ से 20 सूत्रीय मुद्दे पर समझौता किया  वही भारतीय सेना ने पूर्वी पाकिस्तान में सैम मानिकशा के आदेश से मुक्तिवाह्नी सेना में स्थानीय लोगों को भर्ती कर उन्हें सैनिक की तरह प्रशिक्षण दिया जा रहा था की पूर्वी पाकिस्तान की सेना और पुलिस लड़ते रहे 

3 दिसंबर 1971 को पाकिस्तान ने कश्मीर से लेकर गुजरात के सभी हवाई अडडा पर हमला कर दिया। भारतीय सेना और भारत सरकार ने जिस समय तथा पाकिस्तान की गलती का इंतजार कर रहा था वह मौका पाकिस्तान ने हमला करके दे दिया भारतीय सेना ने दोनों तरफ पूर्वी पाकिस्तान एवं पश्चिम पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला कर दिया था। भारतीय सेना को तुरन्त जबाब देना पड़ा। 



थल सेना ने पश्चिमी छोर से जबरजस्त जबाबी कारवाही शुरू किया। पाकिस्तान के पजाब सिंध कश्मीर के इलाके के 5 हजार वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर लिया था। जैसे लोंगोवाल फ्वाइत् पर पाकिस्तान की ओर से हमला हुआ द्य भारतीय सेना पहले से तैयार बैठी थी 23 पंजाबी रेजिमेंट के 120 जवानों ने मुकाबला किया द्य बहादुरी के साथ रात भर पाकिस्तानी सेना को रोक कर राखा। पाकिस्तानी सेना में 3000 सेना 58 टैक के साथ थी। सुबह होते ही भारतीय एयर र्फोर्स  से पाकिस्तानी सेना 52 टैक को उड़ दिया 6 टैक को कब्जा कर लिया। इसके हीरो ब्रिगेडियर कुलदीपसिंह थे।

इधर पूर्वी कमान प्रमुख जे स जैकब ने सीधा ढाका पहुँचकर उनके साथ मात्र 3000 सेना थी। उहोने ने कूटनीति का सहारा लेकर नियाजी के पास जाकर कहा की आप लोग समर्पण करोआप और  आप के आदमी की सुरक्षा की गारंटी लेते है। 120 उसके बाद ऐसा नहीं किया तो सुरक्षा की गारंटी नहीं होगी और तुम्हे 30 मिनट का समय देता हूँ। स्वयं जाकर सरेंडर के कागज तैयार किया और  तीन बार पुनः पूछा और नियाज ने स्वीकार कर लिया। उस समय जिया के पास 30 हजार सेना थी। इस प्रकार 93 हजार सैनिको के साथ  आत्मसमर्पण किया।

अंत्यतः 16 दिसंबर 2971 कोनौ महीनों तक चले युद्ध के पश्चात्पूर्वी पाकिस्तान ने बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्रता घोषित कर दी।

16 दिसम्बर 1971 को भारत ने पाकिस्तान को हारकर इतिहास रचा था द्य 93 हजार पाकिस्तान की  सेना को घुटने टेकने के किए मजबूर कर दिया। उसके बाद उदय हुआ बाग्लादेश का ....



 (फोटो कैप्शन : 1971 में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तानी सेना के जनरल नियाजी ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने समर्पण के दस्तावेजों पर दस्तखत किए। तस्वीर में (दायीं ओर) खड़े हैं जेएफआर जैकब)

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

बिहार की जनता कांग्रेस को वोट क्यों दे......

बिहार की जनता कांग्रेस को वोट क्यों दे......
        जिस  पुरे देश में अपमान के साथ जीने के लिए मजबूर कर दिया | कांगेस ने ६० वर्षों में बिहार के लिए कुछ नहीं किया है | केवल बिहार को राजनीति का अखाडा बनाकर रख दिया | यह बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है की देश के जनसंख्या से दूसरा बड़ा प्रदेश में कांग्रेस ने जातिवाद वंशवाद गुंडाराज की ओर धकेल दिया | पुरे भारत में बिहार अपमान के साथ जी रहा है | उस अपमान का आज बदला लिया गया है |१९६१ से ९० तक बिहार में २३ मुख्यमंत्री एव ५ बार राष्ट्रपति शासन लगा कर अस्थिर राज्य बना दिया  था        
           बिहार की जनता राजनीतिक रूप से जागरूग है एवं राज्य के निति के हिसाब से लालूप्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन लालू ने बिहार की जो दुर्दशा किया | कांग्रेस के नेता केवल पटना एवं राँची के होटलों में बैठकर भष्टाचार का दुकान खोल कर चला रहे थे | लालूप्रसाद जी उस दुकान को कॉरपोरेट जगत उद्योगों बना दिया | अब बिहार में भष्टाचार के साथ अपहण का बड़ा उद्योग होगया | रात में यदि कोई जरुरी काम से जाना पड़ता तो उस परिवार के लोग को भगवान को ही यद् कर क्यों कि जसका अपहण हो जाता | यदि परिवार के पास पैसा नहीं होता तो उसकी हत्या हो जाती , इस प्रकार बिहार की जनता का बुरा हल था की बिहार सुधार गया तो देश सुधार जायेगा |
          बिहारियों की जिस प्रकार अपमानित महाराष्ट्र में हुआ | महारास्ट्र की सरकार अपनी जिम्मेदारी नहीं बच सकती है क्यों की वह कांग्रेस की सरकार है | वह से बिहारियों को मार-मार कर भागया  गया था  | बिहार की जनता अच्छी तरफ जानती है की राज ठाकरे किसकी राजनीति के उपज है इस लिए राहुलजी इसके जिम्मेदार है |
          लेकिन इस बिहार के लोगो ने अपनी जागरूकता को जानते हुए | बिहार को पुनः भारतवर्ष में स्थापित करना है| किन्तु कांग्रेस सुधरने कानाम नहीं लेती है ,उसने बिहार में वहीं गलती की ,अपने स्वार्थ के लिए दलितं एवं मुस्लिम गठ्जोर  किया |लेकिन उसे मुस्लिम फैक्टर काम नहीं आया , जब कोसी की उफान में कांग्रेस कब की बह गयी | बिहार कांग्रेस प्रदेश  अध्यक्ष के किए एक मुस्लिम नेता को खड़ा किया वह भरी मतों से हार गया |वह नेता महबूब अली केसर जो लगभग १८००० मतों से हार गए है | राहुल जी ने मुसलमानों को रिझाने के मस्जिद में जाकर उनके इंतजार की एवं गले लगाया लेकिन मुसलमान भी उनकी नहीं सुनी |पूरी जनता ने कांगेस को केवल ४ सीट देकर  कांग्रेस पर बहुत भारी अहसान किया की जो देश की सरकार चलने वाली कांग्रेस का बिहार में यह हाल की बिहार में अब कभी नहीं आएगा |

बुधवार, 24 नवंबर 2010

राहुल गाँधी उड़ गए नीतिशकुमार की आधी में ....

 
राहुल गाँधी उड़ गए नीतिश-कुमार की आधी में ....
राहुल गाँधी उड़ गए नीतिशकुमार की आधी में ....                     
              आज जैसे ही बिहार राज्य के चुनाव का परिणाम आते ही कांग्रेस के युवराज राहुलजी को बिहार की जनता ने नकार दिया है | आज तक मैने नहीं सुनना की बछडा को खेत में जोता जाता है लेकिन कांग्रेस ने अपने फायदे के लिये यानि सत्तारूढ़ होने के लिए  राहुल गाँधी का उपयोग किया लेकिन परिणाम उल्टा हो गया |अब कांग्रेस के नेता मुकुंद वासनिक अपनी जिम्मेदारी लेते ही इस्तीफा देदिया ,|  लेकिन यदि बिहार की परिणाम उल्टा आता तो कांग्रेस के सभी नेता यह कहते यह सब राहुल गाधीं के कारण  हुआ ,और मिडिया में राहुल गाँधी की खूब जय जयकार  करती नहीं थकतीं | जिस स्थान पर राहुल जी गए केवल १ ही स्थान पर कांग्रेस जीता जिस प्रकार कांग्रेस आज भष्टाचार में लिप्त है वह कामन गेम एवं दूरसंचार घोटाला  हो |
      हर तरफ कांग्रेस ने चुनाव जितने के लिए जो हथकंडे अपना रही उसका परिणाम मिला है  | कांग्रेस ने मिडिया जिसप्रकार से उपयोग कर राहुल को युवराज घोषित किया है आज उसका परिणाम कांग्रेस को मिल गया है | आज कांग्रेस का कोई भी नेता राहुल और सोनिया से इस्तीफा नहीं मांग रहा है  क्यों की यदि कोई दूसरा नेता होता तो अब तक पता नहीं कितना पुतला जल जाता | और अब पुतला किसका जलायेगे कोई नहीं |  राहुल जिन जनसभा  को सम्बोदित किया बहुत भीड़ मिडिया ने दिया था लेकिन वह भीड़ ने राहुल के पार्टी को वोट नहीं दिया और देता किसको वहाँ पर स्थनीय नेता नहीं था क्यों मकी जनता की फरियाद कौन सुनेगा |राहुल और सोनिया जी ने कांग्रेस के किसी नेता को आज खड़े होने नहीं दिया | जो कांगेसी नेता गाँधी भक्ति में कमी की उसे पार्टी बहार का रास्ता दिख दिया गया | आज कांग्रेस में युवा नेता की कमी देखि जा रही है |राहुल जे को अब चाहिए की नैतिकता के साथ कांग्रेस पार्टी पद को त्याग पत्र  देना चाहिए , जो वह करेगे नहीं |
     बिहार  की जनता को मिडिया ने जातिवाद गुडावाद और न जाने कितने नाम दिया गया लेकिन आज चुनाव परिणाम पुरे देश को बता दिया की हम भी सब जानते है | जिस प्रकार मिडिया में बीजेपी + की आलोचना कर रह है अब चुप हो गया है मिडिया यह कह नहीं प् रही है ,जीत किसकी है | नतीजों पूर्व यह कह रही थी की बिहार काटो का ट क्कत  है वह टक्कर कहा गयी | कांग्रेसीयों जिस प्रकार सोनिया व् राहुल का हवा खड्डा किया है उस हवा को आज बिहार की जनता ने निकाल दिया है | बिहार ने पुरे देश को नया रास्ता दिखाया है जातिवाद वश्वाद संप्रदाय वाद से निकलकर विकासवाद और राष्ट्रवाद की और चल पड़ी है |

रविवार, 24 अक्तूबर 2010

महाराजा हरिसिंग ने बिना शर्त के कश्मीर को भारत में विलय किये ...


अरुंधती ने जो कहा उस पर  देश दोह का मामला बनता है
 महाराजा हरिसिंग ने बिना शर्त के भारत में विलय किया था अब इस बात बिल्कुल नहीं होनी चाहिए बात ये होनी चाहिए की पाक मेंन कब्जे में है वह कश्मीर भारत को वापस करे।  ये छिपकली कौम को नष्ट करने वाली है जो काम नेहरु और शेख अब्दुला नहीं कर पाए तो ,राहुल और उमर अब्दुला इस काम को करने में लगे है

भारत भूमि वीरों की भूमि है इस देश की भूमि में अनेकों महानायको ने जन्म लिया है। 23 सितंबर को ऐसे ही जम्मू कशमीर के डोगरा वंश के हिन्दू महानायक महाराजा हरि सिंह की जयंती है, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर राज्य समेत संपूर्ण देश को अपने दूरदर्शी सोच से एक नई दिशा दी थी। जिसके कारण आज जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न अंग है। जम्मू-कश्मीर विरासत के आखिरी महाराजा हरि सिंह का जन्म 23 सितंबर 1895 के दिन जम्मू में हुआ था। अपनी वीरता और बुद्धि बल के दम पर हरि सिंह मात्र 20 वर्ष में ही जम्मू-कश्मीर सियासत के मुख्य सेनापति नियुक्त हो चुके थे। महाराजा प्रताप सिंह की मृत्यु के बाद 1925 में उनका जम्मू-कश्मीर राज्य के राजा के तौर पर राजतिलक हुआ था।

जम्मू में डोगरा राजवंश के संस्थापक महाराजा गुलाब सिंह थे। गुलाब सिंह का राजा के तौर पर राजतिलक महाराजा रणजीत सिंह ( हिन्दू धर्म संरक्षक वे शेर-ए पंजाब के नाम से प्रसिद्ध हैं जिनकी सेना ने अफगानिस्तान की जीता था ) ने स्वयं किया था। 1846 में गुलाब सिंह ने अपने राज्य का विस्तार कश्मीर घाटी से लद्दाख, गिलगित और बल्तिस्तान तक शामिल किया था। महाराजा गुलाब सिंह की मुत्यु श्रीनगर में 30 जून 1857 में हुई थी। जब हरि सिंह के जन्म पर सारी रियासत में खुशियाँ मनाई गई थी। उस दिन सभी महलों और पूरे जम्मू नगर को दीपों से सजाया गया था। पूरे राज्य में सभी मजहबों और जातियों के लोग खुशियों से झूम रहे थे। उन दिनों देश की रियासतों में राजपरिवार के घर राजकुमार का जन्म लेना आम जनता के लिए खुशियां मनाने का अवसर माना जाता था। वहीं हरि सिंह के जन्म के बाद राज्य में मछलियाँ पकड़ने, शिकार खेलने और किसी भी प्रकार की जीव-हत्या पर कुछ दिनों के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया था। जब हरि सिंह अभी चौदह साल के ही थे, तभी उनके पिता अमर सिंह की 1909 में मृत्यु हो गई थी। इस प्रकार वंश परंपरा में केवल हरि सिंह ही बचे थे।

महाराजा प्रताप सिंह की मुत्यु के बाद हरि सिंह का राजतिलक 23 सितंबर 1925 के दिन हुआ। जिसके बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर के महाराजा के तौर पर अपना कार्य आरंभ किया था। लेकिन नई संवैधानिक व्यवस्था के काऱण वह कुल 22 वर्ष ही जम्मू-कश्मीर के राजा के तौर पर बने रहे। वहीं भारत के इतिहास में महाराजा हरि सिंह को हमेशा अनदेखा किया गया है। इसके जिम्मेदार भारतीय इतिहासकारों ने वामपथियों और नेहरु के चमच्चो ने होने नहीं दिया

आज के परिवेश में भी सामाजिक न्याय की बात करने वालों को महाराजा हरि सिंह से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने अपने राज्य में 1926 में सभी जाति धर्म के लोगों के लिए मंदिर के दरवाजे खुलवा दिये थे। इस मुद्दे से एक घटना भी जुड़ा हुआ है कि जब महाराजा हरि सिंह ने दलितों को मंदिर में प्रवेश करने की बात की तो पंडितों ने इसका विरोध किया था। तब महाराजा ने कहा था कि या तो दलित मंदिर के अंदर प्रवेश करेंगे या पंडित मंदिर के बाहर जाएंगे। हालांकि महाराजा कि इस कथन से पंडित नाराज होकर मंदिर से बाहर जाने का फैसला कर लिया था। लेकिन पंडितों के इस कड़े विरोध को देखते हुये भी महाराजा पीछे नहीं हटे और उन्होंने दलितों के लिए मंदिरों के दरवाजे हमेशा के लिए खुलवा दिये थे। महाराजा ने समाज की बेहतरी के लिए कई कानूनों को अपने कार्यकाल में लागू करवाया। उन्होंने 1928 में बाल विवाह पर रोक लगाई, हिंदू विधवा महिलाओं का पुनर्विवाह, वैश्यावृत्ति, कन्या भू्रण हत्या, छुआछूत, प्राइमरी शिक्षा अनिवार्य और लगान वसूली जैसे सामाजिक कुरीतियों पर कानून को अमल में लाया। इन कानूनों को अमल में लाने को उन्हें जनता के रोष भी सहना पड़ा था। ऐसे महान समाज सुधारक महाराजा हरि सिंह को अधिमिलन के बाद और इतिहास में सिर्फ इसलिए अनदेखा किया गया है, क्योंकि वह किसी एक खास परिवार या एक खास विचारधारा के नहीं थे।

20 जून 1949 का दिन जम्मू-कश्मीर के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महाराजा हरि सिंह ने एक पत्र में लिखा कि    "स्वास्थ्य कारणों से मैंने अल्पकालिक अवधि के लिये रियासत से बाहर जाने का निर्णय किया है । इस अवधि में रियासत की सरकार से सम्बंधित अपने सभी अधिकारों और कर्तव्यों की ज़िम्मेदारी मैं युवराज कर्ण सिंह जी को सौंपता हूँ । अत:मैं निर्देश देता हूँ और घोषणा करता हूँ कि मेरी अनुपस्थिति के दौरान रियासत तथा उसकी सरकार से जुड़े मेरे सभी अधिकारों और कर्तव्यों को युवराज को सौंपा जाये। ये अधिकार और कर्तव्य , चाहे विधायक हों या कार्यकारी , सभी युवराज में निहित रहेंगे । विशेष रुप से क़ानून बनाने , घोषणापत्र , आदेश जारी करने , अपराधियों की सज़ाएँ माफ़ करने के विशेषाधिकार भी युवराज के पास ही रहेंगे । "अपना राजपाट कर्ण सिंह को सौंप कर महाराजा हरि सिंह अपने स्टाफ़ और नौकरों -चाकरों के साथ सुबह ही मुम्बई के लिये रवाना हो गये थे। उनका नया पता कश्मीर हाऊस, 19 नेपियन सी रोड , मुम्बई था । वहीं संकट की घड़ी में कर्ण सिंह ने अपने पिता के साथ खड़ा होने की बजाय नेहरु और शेख़ के साथ खड़े होने का फैसला कर चुके थे। उन्होंने रीजैंट बनने के नेहरु और शेख़ अब्दुल्ला के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था। इस बात से महाराजा हरि सिंह बहुत दुखी थे। कहा जाता है कि महाराजा ने अपने नाराजगी जाहिर करते हुये यह भी कहा था कि उनकी मृत्यु के बाद उनके शरीर को भी कर्ण सिंह हाथ ना लगाये। 26 अप्रैल 1961 के दिन मुंबई में जब उनकी मृत्यु हुई, तो कर्ण सिंह विदेश में थे और उनकी गैरहाजिरी में ही महाराजा हरि सिंह का दाह संस्कार हुआ था।

भारत में जम्मू कश्मीर का विलय दिवस

               15 अगस्त 1947 के बाद भारत को अंगेजो ने दो हिस्सों में बाँटकर चले गयें भारत के विभाजन के बाद देश के अनेक हिस्सों में भीषण  दंगा हो रहा था  पूरा राष्ट्र विभाजन के बाद अराजकता में फंसा हुआ था पुरे राष्ट्र को एक करने के लिए सरदार पटेल लगे हुए थे कि- किसी भी तरह से साम दाम दण्ड भेद से भारत राष्ट्र को एक बनाया जाया  भारत को एक राष्ट्र बनाने का श्रेय सरदार पटेल को जाता है। अंग्रेजों ने भारत को आजाद करते हुए देश के लगभग  565  राजे-रजवाड़ो को यह अधिकार दिया था कि वे चाहें तो भारत डोमिनियम  या पाकिस्तान डोमिनियम में शामिल हों सकते या चाहे तो इन दोनों देशों में शामिल न होकर आजाद रह सकते हैं। यदि सभी राजे-रजवाडे आजाद रहने का फैसला करते तो भारत अनेक टुकडों में बाँट जाता। सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और मजबूत रणनीति के सहारे दो-तीन राजाओं को छोड़कर सभी रियासतों के प्रमुखों को भारत में शामिल कर लिया था। परंतु हैदराबाद, जूनागढ़ और जम्मू कश्मीर को भारत में शामिल नहीं किया जा सका था। क्योंकि जम्मू कश्मीर के मामले को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु स्वयं देख रहे थे हैदराबाद और जूनागढ़  को बाद में   तो सरदार पटेल सेना के सहारे भारत डोमिनियम  में शामिल कर लिया गया| वहा के निजाम को पाकिस्तान भागना पडा था

        अंगेज भारत को स्वतंत्र करने से पूर्व एक अधिनियम बनाया जिसे भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 कहा जाता है इस अधिनियम के तहत भारत को दो भागों में बाँट जायेगा एक भारत डोनियम तथा दूसरा पाकिस्तान डोमिनियम बनाया गया  देश के सभी रियासत को केवल इस दो डोनियम में शामिल होने कि छुट थी लेकिन इसमें भी एक शर्त यह था कि उस राज्य कि सीमा जिस डोमिनियम में मिलेगा, उसे उसी डोमिनियम में मिलना होगा         

      इस अधिनियम के अनुसार भारतीय उपमहाद्वीप में जहां अंगेजो का शासन था तथा ऐसे जहां रियासत या राजा रजवाड़े राज्य था।  उस राज्य कि राजा को निर्णय करना था की उसे किस राज्य डोमिनियम में मिलना है।  भारत की आगामी शासन कांग्रेस के अध्यक्ष को सौपा जायेगा तथा जहां रियासत या राजा रजवाड़े उन्हें भारतीय या पाकिस्तान डोमिनियम में शामिल होने की छुट थी। किसी भी राज्य की जनता को अधिकार नहीं था की वह अपने राजा के खिलाफ जाये।  इसी अधिनियम के तहत कश्मीर के महाराजा हरिसिंह ने जम्मूकश्मीर को भारत में विलय किया था तथा इसी अधिनियम के कारण सरदार पटेल ने हैदराबाद के निजाम को भारत में विलय के लिए मजबूर किया था।  लेकिन महाराजा हरिसिंह के साथ पाकिस्तान की सीमा थी तो सरदार पटेल उन्हें मजबूर नहीं कर सकते थे | महाराजा हरिसिंह भारत में विलय करना चाहते थे लेकिन पंडित नेहरू जी के उपर उनको भरोसा नहीं था।  यह भरोसा आखिर में सत्य साबित हुआ।

                 महाराजा हरिसिंह के खिलाफ अंगेजों तो थे अंगेजो ने शेख अब्दुल्ला को महाराजा के खिलाफ खड़ा करदिया था।  पाकिस्तान के साथ 14 अगस्त, 1947 को ‘स्टैंडस्टिल समझौता’  ( यथास्थिति समझौता ) अर्थात ब्रिटिश सरकार की सर्वोच्च सत्ता के समाप्त होने से उत्पन्न स्थिति में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने का समझौता कर लिया। इस समझौते के साथ यह भी तय किया गया कि कश्मीर की डाक-तार व्यवस्था काजिसका जिम्मा पहले ब्रिटिश सरकार का थासंचालन पाकिस्तानी सरकार करती रहेगी और वही रसद व पेट्रोल की सप्लाई का भी काम करेगी। यही समझौता पाकिस्तानी षड्यंत्रों में सहायक सिद्ध हुआ और  9 अगस्त को पुंछ में दंगा प्रारम्भ हुआ। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर में रसद, इंधन और जरुरी सामान भेजना बंद कर दिया। इसी का फायदा उठाकर 22 अक्तूबर, 1947 को पठान काबाइलियों के गिरोहों ने कश्मीर पर उत्तर पश्चिमी सीमांत प्रांत से आक्रमण कर दिया और 26 अक्तूबर तक वे राजधानी श्रीनगर के निकट पहुंच गये।

         पंडित नेहरू के मित्र लार्ड माउंटबेटन ने तत्कालीन कश्मीर रियासत के प्रधानमंत्री रामचन्द्र के माध्यम से महाराजा पर दबाव  डलवाया कि उस रियासत का विलय पाकिस्तान में कर दिया जाए। महाराजा इसके लिए भी तैयार नहीं हुए। महाराजा हरिसिंह रामचन्द्र काक के चाल को समझ गये थे।

सरदार पटेल इन सब स्थिति को जानते थे की जम्मू कश्मीर के प्रधानमंत्री रामचन्द्र काक की पत्नी अंग्रेज महिला थी जो माउन्टबेटन के इशारों पर चल रही है रामचन्द्र को वही चला रही है। उन्होंने महाराजा हरिसिंह ने रामचन्द्र काक को हटाकर पंजाब के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन को अपनी रियासत का प्रधानमंत्री बना दिया। मेहर चन्द्र महाजन के प्रधानमंत्री बनते ही सरदार पटेल ने अपनी योजना को जम्मूकश्मीर में लागु करने लगे।  सरदार पटेल के कहने पर मेहर चन्द्र ने संघ के तात्कालिक सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवकर श्री गुरु जी को महाराजा से निवेदन करने को कहा था |  

मेहर चन्द्र ने श्री गुरूजी से कहा कि- सरदार पटेल भी यही चाहते है आपके कहने से महाराजा हरिसिंह तैयार हो सकते है।  |महाराजा हरिसिंह आप पर पूरा विश्वास रखते है और वह  भारत में जम्मूकश्मीर विलय के लिए तैयार हो जाएगें। यह बात पटेल जानते थे कि  महाराजा हरिसिंह श्री गुरुजी का बहुत सम्मान करते हैं।  पूज्य श्री गुरुजी ने इस राष्ट्रीय कर्तव्य की पूर्ति के लिए  तैयार हो गये  वे तुरंत भारत सरकार द्वारा विमान से  पहले दिल्ली और वहां से श्रीनगर पहुंचे। जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन प्रांत संघचालक पंडित प्रेमनाथ डोगरा और जम्मूकश्मीर के प्रधानमंत्री मेहर चंद महाजन ने श्री गुरुजी और महाराजा के बीच भेंटवार्ता की व्यवस्था की।

   "केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार पटेल ने श्री मेहर चंद महाजन-दीवानजम्मूकश्मीर रियासत-से महाराजा को हिन्दुस्थान में विलय के लिए तैयार कराने को कहा था।“

          

          "श्री गुरुजी दिल्ली से श्रीनगर हवाई जहाज से दिनांक 17 अक्तूबर 1947 को पहुंचे। महाराजा हरिसिंह से श्री गुरूजी की भेटवार्ता 18 को प्रात:लगभग 10.30 हुई। 18 अक्टूबर को महाराजा हरिसिंह स्वयं महारानी तारादेवी जी के साथ स्वागत के लिए उनके कर्ण महल के द्वार पर  उपस्थित थे। श्री गुरूजी  का 'कर्ण महल'  में और भव्य स्वागत हुआ।  महाराजा हरिसिंह व श्री गुरूजी स्वागत के बाद चर्चा प्रांरभ हुआ। उस समय महाराजा हरिसिंह के नालायक बेटा  15-16 वर्षीय युवराज कर्ण सिंह जांघ की हड्डी टूटने से प्लास्टर में बंधे वहीं लेटे थे।  डॉ. कर्ण सिंह कांग्रेस के संसद रहे है। कर्ण सिंह भी  उस भेटवार्ता में मेहर चंद महाजन के समय उपस्थित थे। श्री गुरुजी ने महाराजा हरिसिंह से निवेदन किया कि-  "आप हिन्दू राजा हैंपाकिस्तान में विलय करने से आपकी प्रजा को भीषण संकटों से संघर्ष करना होगा। यह ठीक है कि अभी हिन्दुस्थान से रास्तेरेल या हवाई मार्ग का कोई संबंध नहीं हैकिंतु यह सब शीघ्र ही ठीक हो जाएगा। आपका और जम्मू-कश्मीर रियासत का भला इसी में है कि आप हिन्दुस्थान में विलय कर जाएं।

"श्री मेहर चंद महाजन ने महाराजा से कहा कि "महाराज गुरूजी  ठीक कह रहे हैं। आपको हिन्दुस्थान के साथ मिलना चाहिए। अंत में महाराजा ने पूज्य श्री गुरुजी को "तुस" की शाल भेंट की। जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय में पूज्य श्री गुरुजी का बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा।"        

          महाराजा हरिसिंह जब भारत में विलय के लिए तैयार नहीं हुए तो अनेक राष्ट्रीय नेताओं यथा आचार्य जे.बी.कृपलानीसरदार पटेलमहात्मा गांधी इत्यादि ने महाराजा को भारत में विलय करने के लिए समझाया। महाराजा नहीं मानेवे स्वतंत्र रहना चाहते थे । जिस महाराजा पर देश के अनेक राष्ट्रीय नेताओं का तनिक भी असर न हुआउसी महाराजा ने एक राष्ट्रीय तपस्वी की बात मान ली।श्री गुरूजी ने अपने निस्वार्थ भाव से महाराजा को उनके अपने राष्ट्रीयधर्म और राष्ट्र की रक्षा का महत्व को स्मरण कराया । जिसका परिणाम यह हुआ कि महाराजा हरिसिंह जम्मूकश्मीर को  भारत में विलय के लिए तैयार हो गए। 26 अक्तूबर 1947 को महाराजा हरिसिंह ने जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय संबंधी पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए। 27 अक्तूबर को भारत के गवर्नर जनरल लार्ड माउंटबेटन ने इस विलय को स्वीकार कर लिया। महाराजा हरिसिंह जी ने विलय पत्र में कहा -  

    “ मेरे इस विलय पत्र की शर्तें भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 के किसी भी संशोधन द्वारा परिवर्तित नहीं की जायेंगीजब तक कि मैं इस संशोधन को इस विलय पत्र के पूरक (Instrument Supplementary) में स्वीकार नहीं करता।”      

भारतीय स्वाधीनता अधिनियम 1947 के अनुसार शासक द्वारा विलय पत्र पर हस्ताक्षर करने के उपरान्त आपत्ति करने का अधिकार पंडित नेहरूलार्ड माउण्टबेटनमोहम्मद अली जिन्नाइंग्लैंड की महारानीइंग्लैंड की संसद तथा संबंधित राज्यों के निवासियों को भी नहीं था।

27 अक्तूबर, 1947 को लार्ड माउण्टबेटन ने महाराजा हरि सिंह को लिखा ‘विशेष परिस्थितियों में मेरी सरकार ने कश्मीर रियासत के भारत डोमीनियन में शामिल होने के निर्णय को स्वीकार करने का निश्चय किया हैइसलिए मेरी सरकार की इच्छा है कि जैसे ही कश्मीर में कानून और व्यवस्था फिर से स्थापित हो जाए और आक्रमणकारी भगा दिये जाएं          

           उसी दिन गृहमंत्री सरदार पटेल ने  भारतीय सेना को श्रीनगर के लिए रवाना कर दिया। पाकिस्तान की सेना पीछे हटने लगी। श्रीनगर और बारामूला शहर बचा लिए गए। पूरा कश्मीर पाकिस्तानी सेना के कब्जे से मुक्त होने ही वाला था कि जवाहरलाल नेहरू ने एकतरफा युद्ध विराम की घोषणा कर दिये |  पंडित नेहरू जी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में परिवाद कर मांग की कि वह पाकिस्तान को निर्देश दे कि वह कश्मीर में घुसपैठियों को मदद देने से बाज आए। 1 जनवरी, 1949 युद्धविराम समझौता लागू हुआ। लेकिन अब तक पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर का लगभग 78114 वर्ग किमी क्षेत्रफल अपने कब्जे में ले चुका था। लेकिन यूएनओ ने ‘जहां हैं जैसे हैं’ का सिद्धांत प्रतिपादित किया और इसे नियंत्रण रेखा (लाइन ऑफ कण्ट्रोल) मान लिया गया।  पाकिस्तान ने यूएनओ द्वारा दिए गये नाम ‘पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर’ (पीओके) को अपने दस्तावेजों में आज़ाद कश्मीर (मकबूजा कश्मीर) नाम दिया और फिर वहां की सरकार ने अपनी 28 हजार वर्ग मील जमीन पाकिस्तान को दे दी। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा पाकिस्तान के ‘पाक अधिकृत कश्मीर’ को मान्यता देने सम्बन्धी प्रस्ताव को नामूंजर कर देने के बावजूद भी 1963 में 4500 वर्ग मील भाग चीन को ( पाकिस्तान ने ) दे दिया।  

 

        लेकिन भारत आज तक इस  विषय पर सख्त नहीं हो पाया। आखिर क्यों?


          
कुल मिलाकर कश्मीर विलय और विभाजन के बाद से कभी भारतीय आदर्शवाद की भेंट चढ़ा तो कभी पाकिस्तानी षड्यंत्रों कीकभी हुर्रियत नेताओं की पाकिस्तान-परस्ती ने उसे खोखला किया तो कभी शेख अब्दुल्ला के उत्तराधिकारियों की उत्तरजीविता के संघर्ष ने। इन्हीं स्थितियों का लाभ उठाकार पाकिस्तान ने कश्मीर को पहले समस्या बनाया और फिर उसका अंतर्राष्ट्रीयकरण करता रहता है।        

            पूज्य सुदर्शन जी अपने बौद्धिक वर्गों में अक्सर कहा करते थे कि देश आज जितनी भी महत्वपूर्ण समस्या में नेहरूजी का ही हाथ है | पूज्य सुदर्शन के निधन से एक दिन पूर्व रायपुर संघ कार्यालय जाग्रति मंडल में - उन्होंने मुझे कहा था कि पंडित नेहरु जम्मूकश्मीर के बिषय पर हमेशा शेख अब्दुल्ला का साथ दिया।  

महाराजा हरिसिंह ने जब भी भारत के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू से सैनिक सहायता मांगी तो पंडित जी ने महाराजा को कहा- "पहले अपनी रियासत का भारत में विलय करके शेख अब्दुल्ला को सत्ता सौंपेंतभी भारत की सेना को भेजा जाएगा।"  शेख अब्दुल्ला अपनी हिन्दू विरोधी गतिविधियों के कारण श्रीनगर की जेल में बंद थे। शेख अब्दुल्ला जान गया था कि अंगेज भारत छोडकर जानेवाले है क्यों न मुस्लिम बहुल राज्य जम्मूकश्मीर को मुस्लिमों को भडकाकर इसे भारत से अलग कर नया राज्य बनाया जाएँ | इस काम के लिए अंगेज भी शेख का साथ दे रहे थे | इन्हीं शेख अब्दुल्ला ने "महाराजाकश्मीर छोड़ो" का आंदोलन उस समय चलाया था जब शेष भारत में "अंग्रेजोभारत छोड़ो" आंदोलन अपने चरम पर था। पंडित जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला द्वारा छेड़गए आंदोलन  (हिन्दू) "महाराजाकश्मीर छोड़ो" के पक्ष में थे। पंडित नेहरू शेख ने इस आंदोलन में भाग लेने के लिए पंडित नेहरु को बुलाया था।  नेहरु ने बिना सोचे इस आंदोलन में चले गये। महाराजा हरिसिंह ने पंडित नेहरू जी से अपील कि आप इस आन्दोलन में न आये क्योकि शेख अब्दुल्ला यहाँ के मुसलमानों को भडकाकर हिन्दुओं के खिलाफ यह आंदोलन कर रहा है।  अगर शेख अपने आंदोलन में सफल हो गया तो यहाँ पर हिंदुओं कि भारी जनहानि होगी।  पंडित नेहरू जी नहीं माने शेख अब्दुल्ला के आंदोलन में भाग लेने के लिए कश्मीर गए थे।  परंतु महाराजा द्वारा कश्मीर की सीमा परपंडित नेहरू कि गिरफ्तार कर लिए गए। यहीं से पंडित नेहरू के मन में महाराजाहरिसिंह के लिए स्थाई नफरत घर कर गई थी। पंडित नेहरू कि यह नफरत आज भी देश के लिए नासूर बन गयी है।