सोमवार, 14 जून 2021

सुशांत सिंह की मौत को एक वर्ष हो गए , लेकिन सीबीआई ने अभी पता नहीं लगा पाई की सुशांत केस में आत्महत्या या हत्या

 


आज सुशांत सिंह की पहली बरसी पर उनके समर्थकों ने #SushantSinghRajputDeathAnniversary पर याद किया है  आज सुबह से सोशल मिडिया ट्विटर पर #SushanthSinghRajput  पर ट्रेंड कर रहा था और फैंस ने #JusticeForSushantSinghRajput की मांग भी किये है  बीते साल आज के दिन की ये तारीख एक मनहूस खबर लेकर आई कि #सुशांत_सिंह_राजपूत इस दुनिया में नहीं रहे। 14 जून, 2020 उनके तमाम चाहने वालों को ऐसा सदमा दे गया, जिससे लोग आज भी उबर नहीं पाए हैं। वही उनके वकील विकास सिंह कहते है एक साल को गए है, अभी तक सीबीआई पता नहीं लगा पाई की हत्या है या आत्महत्या ?  

भारत के फिल्मी दुनिया या मुंबई फिल्मी दुनिया के एक होनहार अभिनेता सुशांत सिंह की संधिग्ध मौत ने पुरे देश को हिला दिया था। इसके बाद मुंबई फिल्मी दुनिया की काली सचाई जिसमें नशा खोरी, भाई भतीजावाद, नग्नता, हिंदुत्व और राष्ट्र विरोधी उनकी गतिविधियों देश के सामने आ गया। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद कंगना रनोट ने बॉलीवुड में भाई भतीजावाद (नेपोटिज्म) का मुद्दा उछाला था। इससे देशभर में नेपोटिज्म पर जमकर बहस हुई। बॉलीवुड में स्टार किड्स को मिलने वाले काम को लेकर बवाल हुआ, कई सितारों का सुशांत के फैंस ने बहिष्कार भी कर दिया। आलिया भट्ट की सड़क-2 का इस पर सबसे ज्यादा असर हुआ। बॉलीवुड दो हिस्सों में बंट गया था, लेकिन समय गुजरने के साथ नेपोटिज्म का मुद्दा भी हवा होता जा रहा है। 

सुशांत सिंह की मौत के बाद लोगों के भावना के अनुरूप मुंबई पुलिस ने सही दिशा में जाँच नहीं की। सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद सी बी आई ने जाँच शुरू किया। लेकिन अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया की सुशांत की हत्या या आत्महत्या। अब  सुशांत सिंह की मौत पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी नशीले पदार्थ ( Durg angle ) उपयोग सेवन करने की भी जाँच भी कर रही है।वही NCB ने सिद्धार्थ पिठानी को अचानक से हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया उसे कड़ाई से पूछताछ किया गया है सुशांत सिंह का शव बांद्रा के जिस फ्लैट में लटका मिला था, उस वक्त चार लोग थे। जिसमें सिद्धार्थ पिठानी (सुशांत के फ्लैट-मेट), दीपेश सावंत (सुशांत के दोस्त), नीरज सिंह (हाउस कीपर), केशव (कुक)। नीरज ने मीडिया से बातचीत में सुशांत की मौत से पहले की कहानी सुनाई थी। उसने बताया था कि सुशांत ने सुबह नाश्ता किया था। लेकिन जब 10:00 से 10:30 बजे स्टाफ उनसे यह पूछने गया कि लंच में क्या बनाना है, तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला।

14 जून 2020 को सुशांत सिंह  का शव उनके बांद्रा स्थित प्लैट में पंखे से लटका मिला था। मुंबई पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट भी दर्ज करने से बच रही थी। मुंबई पुलिस का कहना था कि सुसाइड नोट भी नहीं मिला , सुशांत सिंह 6 महीने डिप्रेशन में था। मुंबई पुलिस ने सही दिशा में जाँच नही करने पर देश के लोगों में आक्रोश का संदेश गया हत्या या आत्महत्या। फिर सुशांत की मौत के दो महीने बाद उनके पिता ने पटना में बिहार पुलिस में केस दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि रिया चकवर्ती जहर देकर मार दिया तथा मेरे बेटे के 17 करोड़ रुपये ले ली है पटना पुलिस के अधिकारियों को मुंबई पुलिस के द्रारा सहयोग नहीं किया। बल्कि उनके अधिकारियों को 15 दिनों के लिए क्वरटाइन कर दिया। जिसके बाद बिहार पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में मामला लेकर गया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्र विभाग CBI के द्वारा जाँच किया जाए। 

सुशांत सिंह की मौत पर मुंबई में हो रहे राजनीति में कुछ फोटो और वीडियो भी दिखी जिसमें नशा में दिखे। सुप्रीमकोर्ट ने यह केस  जब सीबीआई को सौंप दिया था। तो यहीं से प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री इस केस में हुई और रिया के वॉट्सऐप चैट की जांच से ड्रग्स का एंगल सामने आया। ड्रग्स से जुड़ी चैट मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हुई और बॉलीवुड में चल रहे बड़े ड्रग्स का रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। देश ने देखा की किस तरह सफ़ेद पर्दे के पीछे कितना घिनौना खेल होता है देश में प्रतिभावान लोगों को कैसे पीछे कर अभिनेतायो के निक्कमे लड़के या लड़की को काम मिल जाता है लेकिन प्रतिभावान लोगों को किनारे कर दिया जाता है 

सुशांत सिंह राजपूत एक प्रतिभावान व्यक्तित्व था दिल्ली में पढाई हुई है वही से इंजीयरिंग करने के बाद टीवी सीरियल में काम करना शुरू किया अपनी प्रतिभा के दम पर फिल्मों में काम करना शुरू किया सुशांत सिंह अपने मेहनत से मुंबई फ़िल्मी दुनिया में स्थान बनाया अब वह खत्म हो गया ......

 




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें